शिंदे गुट और भाजपा गठबंधन में फूट! एकनाथ के सांसद बोले – ऐसी चीजें कभी स्वीकार नहीं

मुंबई : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। एक ओर महाविकास अघाड़ी (MVA) में सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर खींचतान चल रही है। तो दूसरी ओर अब सीएम एकनाथ शिंदे गुट ने भी महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी-शिवसेना अलायंस में अपना स्वाभाविक दावेदारी सुनिश्चित करने का मन बना लिया है। सूबे की सत्ता पर काबिज बीजेपी और शिंदे गुट के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही हैं।

दरअसल हाल ही में हुई शिवसेना सांसदों की एक बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी-शिवसेना सीट बंटवारे के फॉर्मूले के तहत, शिवसेना 48 सीटों में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि दूसरी तरफ से कोई अधिकृत बयान या प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच शिंदे गुट के सांसद ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है।

दोनों दलों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। क्योंकि शिंदे गुट के सांसद गजानन कीर्तिकर ने बीजेपी पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘हम 13 सांसद एकनाथ शिंदे के साथ एनडीए से जुड़े हैं। हमें एनडीए के सहयोगी के तौर पर समझा जाए। हमारे काम पूरे किए जाने चाहिए। बीजेपी की ओर से हमारे सांसदों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यह बात मैंने सीएम शिंदे को भी बैठक में बताई है।’

कीर्तिकर ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के साथ सीट बंटवारे को लेकर कहा, महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में से शिंदे गुट 22 सीटों पर चुनाव लड़ने का सिर्फ दावा ही नहीं कर रहा बल्कि तैयारी भी कर चुके हैं। सीट बंटवारे का फॉर्मूला वही रहे जो कि 2019 के लोकसभा चुनावों के वक्त था। तब शिवसेना 23 और बीजेपी 26 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इनमें से 22 सीटों पर बीजेपी और 18 पर शिवसेना को जीत मिली थी।

फूट की अटकलों को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि गजानन कीर्तिकर ने कहीं ऐसी बातें नहीं कही है। ऐसी बातें बेबुनियाद हैं। दोनों दलों और सरकार के कामकाज में कहीं कोई समस्या नहीं है। शिवसेना और बीजेपी बेहतर तालमेल के साथ काम कर रही है। आगे भी इसी तरह भाईचारे से काम होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |