केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई पत्रकारवार्ता,जिलाध्यक्ष ने की मीडिया से चर्चा

शाजापुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, इस अवसर पर संगठन द्वारा 30 मई से 30 जून तक विशेष महा जनसंपर्क अभियान चलाया जायेंगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम जिला, विधानसभा, मंडल, शक्ति व बूथ केन्द्रों पर आयोजित किये जायेंगे। सरकार की नीतियों के कारण देश की जनता का विश्वास भाजपा पर बड़ा है और इसी विश्वास को मजबूत बनाने के लिए महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता आमजनो तक पहुंचेंगे।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम प्रदेश टोली के सदस्य रजनीश अग्रवाल ने जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा की देश में जब से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनी है तब से विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन हुआ है। देश के विकास ने गति पकड़ी है और एक सशक्त भारत खड़ा हुआ है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली इस सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे हो रहे है और इस तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र के आव्हान पर प्रदेश भर में महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमे केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर मीडिया से संवाद कार्यक्रम करना है। प्रबुद्धजनों के साथ सम्मेलन आयोजित होना है। विशाल जनसभा लोकसभा स्तर पर की जाना है। व्यापारियों के साथ सम्मेलन आयोजित होना है। सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर मीट होना है। सरकार ने जो विकास कार्य किए है वहा विकास तीर्थ कार्यक्रम करना है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिन लोगो को लाभ मिला है ऐसे लाभार्थियों का सम्मेलन करना है। साथ ही बूथ स्तरीय कार्यक्रम में घर घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं एवं जनहितेषी कार्यों को बारे में चर्चा करेंगे। इस तरह के कार्यक्रमों की श्रंखला एक माह तक चलेगी। इन कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन हो इसके लिए प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय टोलिया भी बनाई गई है जो एक माह के महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराएगी। पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, ने भी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष श्री नायक ने क्या कहा देखें वीडियो


पत्रकारवार्ता में महाजनसंपर्क अभियान प्रदेश टोली के सदस्य सुरेश आर्य, जिलाध्यक्ष अशोक नायक, लोकसभा संयोजक अरुण भीमावद, क्षेत्रीय सांसद श्री सोलंकी जिला संयोजक विजय सिंह बैंस,जिला सह संयोजक ओर मीडिया प्रभारी विजय जोशी एवं जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |