22 मई को किन्नरों के विवाद का वीडियो फुटेज आया सामने, घटना हुई कैमरे में कैद, आखिर क्या है पूरा मामला…जानें

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के जिला नर्मदापुरम के माखननगर से किन्ररों के दो पक्षों के बीच मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। करीब एक दर्जन किन्नरों ने एक किन्नर को जमकर लात-घूसों से मारा। पीटने के दौरान पीड़ित किन्रर के कपड़े भी फाडे गए। मारपीट की घटना 22 मई की है। जिसका सीसीटीवी फुटेज चार दिन बाद 26 मई को सामने आया। मारपीट की घटना कमला किन्नर के घर में लगे कैमरे में कैद हुई। कार्रवाई न होने के विरोध में 23 मई को पीड़ित किन्नरों ने थाने के सामने सड़क पर नग्न प्रदर्शन भी किया था। लेकिन घटना के चार दिन बाद भी थाने में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

आखिर क्या है पूरा मामला

शुक्रवार को मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। जिसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा किन्नर घर में घुसकर एक किन्नर को बेहरमी से मारते नजर आ रहे। मारते हुए उसके कपड़े भी फाड़े दिख रहे। यह है पूरा मामला किन्नरों के दो पक्षों के बीच बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर है। 22 मई को करीब दर्जन भर किन्नर माखननगर में कमला किन्नर के घर में घुसकर मारपीट कर भाग गए। किन्नर कमला जान ने थाने में आवेदन देकर बताया कि नर्मदापुरम, इटारसी के किन्नर हमारे उगाही क्षेत्र में अवैध बधाई मांगने आते हैं।

उसके बाद 22 मई सोमवार को करीब 11 बजे दर्जन भर किन्नर कार और ऑटो में भरकर आए और मेरे घर में घुसकर ईंट, डंडों से मेरे साथ मारपीट की और भाग गए। जिसके बाद माखननगर के किन्नर शिकायत लेकर थाने पहुंचे। लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। कमला ने आरोप लगाया कि मैं तीन बार थाने गई। लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही। सिर्फ आश्वासन दे रहे कि एफआईआर हो जाएगी। वही टी आई प्रवीण कुमरे ने कहा कि कोई शिकायत करेगा तो मामला दर्ज करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |