तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला किया तो गुस्साए लोगों ने पीट-पीट कर दी हत्या, गांव में दहशत का माहौल

खरगोन : खरगोन जिले की चिरिया वन रेंज के नान कोड़ी और चैनपुर गांव के बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पीट पीट कर मार डाला। दरअसल एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया था जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए पर पत्थर लाठी और डंडों से हमला कर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। वन विभाग के डीएफओ प्रशांत कुमार सिह ने भी तेंदुए को मारने की पुष्टि की है। करीब 3 से चार साल के तेंदुए ने अचानक जंगल में ग्रामीण उमेश डावर पर हमला कर दिया था। गुस्साए और आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर लाठी डंडों से तेंदुए पर हमला कर हत्या कर दी। झिरन्या थाना क्षेत्र के नान कोड़ी और चैनपुर के बीच जंगल की घटना बताई जा रही है।

मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। वन विभाग के डीएफओ प्रशांत कुमार सिह ने मीडिया से तेंदुए की हत्या की पुष्टि की है। डीएफओ का कहना है कि प्रारंम्भिक जांच में ग्रामीणों पर हमले की पुष्टि हो रही है। सूचना मिली है कि एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। उसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को मार डाला। जांच की जा रही है।

मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम रवाना की गई है। तेंदुए का पोस्टमार्टम भी कराया जायेगा। फिर मौत का कारण स्पष्ट होगा। हालांकि तेंदुए के मुंह और अन्य जगह खून मिला है उससे लगा रहा है कि उस पर हमला किया गया है। जांच के बाद ही पूरा खुलासा होगा और कार्रवाई की जायेगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करायेंगे। इधर ग्रामीण घायल ने भी तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |