मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी महाअभियान, राज्यों में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्लीः कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर 27 से 30 मई तक देश के 35 शहरों में संवाददाता सम्मेलन कर सरकार की ‘विफलताओं’ को उजागर करेगी। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम मुंबई में 29 मई को, अजय माकन गुवाहाटी में 27 मई को, राज्यसभा में पार्टी के उप नेता प्रमोद तिवारी रायपुर में 27 मई को, कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा धर्मशाला में 27 मई को, पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ नागपुर में 27 मई को, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विनीत पुनिया आगरा में 27 मई को, सांसद दीपेंद्र हुड्डा लखनऊ में 30 मई को और कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया इंदौर में 27 मई को संवाददाताओं से बातचीत करेंगे।

कांग्रेस के कई अन्य नेता भी मोदी सरकार के नौ साल पर प्रेस वार्ता करेंगे। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने पर शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी एवं कुछ अन्य विषयों पर उससे नौ सवाल पूछे और कहा कि ‘प्रधानमंत्री ने अपने वादों को पूरा नहीं करके देश के साथ जो विश्वासघात किया है’ उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मुख्य विपक्षी दल ने ‘नौ साल, नौ सवाल’ शीर्षक से एक पुस्तिका भी जारी की और कहा कि 26 मई को प्रधानमंत्री मोदी को ‘माफी दिवस’ के रूप मनाना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |