पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, 2100 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

जींद: जिले की पुलिस ने नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुए टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से 2100 प्रतिबंधित नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दर्शन सिंह उर्फ काला पुत्र शेर सिंह वासी रेवर जिला जींद के रूप में हुई है।

बता दें कि सीआईए नरवाना की एक टीम एएसआई रविन्द्र के नेतृत्व में बराय गस्त पड़ताल अपराध पिपलथा गांव के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान उन्हें खुफिया सूचना मिली कि दर्शन सिंह वासी रेवर जो नशीली गोलियां बेचने का काम करता है। इस समय वह अपने मकान के नजदीक पदार्थ खेड़ा रोड पर किसी ग्राहक को नशीली गोलियां बेचने की फिराक में है। जिसके बाद टीम ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हो गई। इस बीच दर्शन सिंह   अपने मकान के नजदीक काले रंग का लिफाफा लिए खड़ा था और सरकारी गाड़ी देखने के बाद तेज कदमों में चलने लगा। सीआईए ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और मौका पर राजपत्रित अधिकारी गुरमीत सिंह एक्सईएन पीएचईडी नरवाना को बुलाकर उनकी हाजिरी में आरोपी के पास लिए लिफाफा की तलाशी ली तो आरोपी से कुल 2100 नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ  धारा 22C/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |