विभागों को ओटीसी चालान जमा करने के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

शाजापुर
—–
आयुक्त कोष एवं लेखा म0प्र द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 01 जून 2022 से भौतिक चालानों का प्रचलन समाप्त किए जाने एवं डिजीटल माध्यम से ही चालान जमा किये जाने के लिए ओटीसी सुविधा लागू की गई है। इस संबंध में वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया द्वारा जिले के समस्त आहरण एवं सवंवितरण अधिकारियों तथा बैंक शाखा प्रंबधकों को प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जीएल गुवाटिया ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि ओटीसी चालान जमा करने कि प्रक्रिया अपनाने से जमाकर्ताओं के साथ-साथ बैंक एवं कोषालय को भी कई प्रकार के लाभ हैं। ऐसे कर या शुल्क जमाकर्ता जिनके पास ऑनलाइन भुगतान करने का साधन उपलब्ध नहीं है, वे वेब पोर्टल के माध्यम से ओटीसी विकल्प चयन कर बैंक काउंटर पर चालान जमा कर सकते है। जमाकर्ता को ओटीसी चालान का प्रिंट उपलब्ध रहता है जिसमें चालान की सभी प्रविष्टिया इलेक्ट्रॉनिक रूप से भरी होती है एवं बैंक द्वारा चालान जमा करते ही कर/शुल्क का चालान जमाकर्ता को वेब पोर्टल से रियल टाईम पर प्राप्त हो जाता है। अतः चालान के विरूद्ध संबंधित विभाग से सेवा प्राप्त कर सकता है। ओटीसी सुविधा अंतर्गत वेब पोर्टल https://www.mptreasury.gov.in पर चालान जमा करते समय चालान का डेटा बैंक को ऑनलाईन ट्रांसफर कर दिया जाता है। जिससे पुनः चालान की प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं रहती है एवं जमाकर्ता को उसी दिवस ही सेवा मिल जायेगी और शासन के पक्ष में भी रियल टाईम में राशि जमा हो जायेगी। इस दौरान प्रशिक्षणार्थीयों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण देते समय सिस्टम मैनेजर मुकाम सिंह टैगोर, सहायक कोषालय अधिकारी भारत भूषण श्रीवास्तव एवं नरेन्द्र विजयवत, वसीम खान, ऋषभ चौहान आदि उपस्थित थे।
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |