कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने के बाद अब मंत्री एक्शन में आ गए हैं। कांग्रेस सरकार सबसे पहले बीजेपी द्धारा लाए गए विवादित कानूनों को खत्म करने की तैयारी में जुट गई है। कर्नाटक सरकार में मंत्री बने प्रियांक खरगे ने ऐलान किया है कि, हिजाब, गो हत्या और धर्म परिवर्तन समेत 10 कानूनों को कांग्रेस सरकार वापस लेगी।
हिजाब समेत 10 कानून को वापस लेगी कर्नाटक सरकार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के बेटे और मंत्री प्रियांक खरगे ने बीजेपी की बोम्मई सरकार में बने कानूनों को खत्म करने जा रही है। उन्होंने कहा कि, ‘भाजपा सरकार के समय में बने हिजाब कानून, गो हत्या के खिलाफ कानून, धर्म परिवर्तन कानून जैसे करीब 10 ऐसे कानून हैं जिन्हें वापिस लिया जाएगा। राज्य सरकार उन सभी कानूनों का वापस लेगी, जो राज्य की आर्थिक प्रगति और समृद्धि को बाधित करती हैं।’
शांति भंग करने वालों पर लगाएंगे प्रतिबंध
प्रियांक खरगे ने बजरंग दल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, ‘जो भी संगठन कर्नाटक में आतंक फैलाएगा या शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर प्रतिबंध लगाने की बात नौबत आएगी तो हम पीछे नहीं हटेंगे। हमारा लक्ष्य कर्नाटक को फिर से अव्वल बनाना है और हम इस दिशा में कदम उठाएंगे। प्रियांग करगे ने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता पांच गारंटी को पूरा करना है। हमारी प्राथमिकता पांच गारंटी को पूरा करना है, आरएसएस-पीएफआई का मुद्दा बाद में आएगा।
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रचंड बहुमत का साथ जीत दर्ज की। कांग्रेस ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 135 सीटों पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की जबकि बीजेपी 100 का आंकड़ा नहीं छू पाई। सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनाए गए। प्रियांक खरगे उन आठ मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें सिद्धारमैया के मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है।