दरवाजे पर खड़े होकर मुंह ताकता रह गया दूल्हा, पीछे के दरवाजे से इसके साथ फरार हो गई दुल्हन

पिथौरागढ़:  अक्षय तृतीया के बाद से पूरे देश में शादी समारोह का दौर शुरू हो चुका है। गांव गली, मोहल्ला, शहर नगर हर जगह पर ढोल नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है। शादी का दौर शुरू होने के बाद से सोशल मीडिया पर वीडियो और खबरें भी सामने आ रहे हैं। लेकिन इस बीच उत्तराखंड से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल बारात दरवाजे पर खड़ी थी और दुल्हन नदारद हो गई। मामले में इतना बवाल मचा कि थाने तक जा पहुंचा, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

दोनों घर छोड़कर बस में सवार होकर हल्द्वानी के लिए निकल गए थे। लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अल्मोड़ा में ही रोक लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज सोमवार को गंगोलीहाट के एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी कि उनकी 19 वर्षीय बेटी और 18 साल की भतीजी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं।

दोनों घर छोड़कर बस में सवार होकर हल्द्वानी के लिए निकल गए थे। लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अल्मोड़ा में ही रोक लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज सोमवार को गंगोलीहाट के एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी कि उनकी 19 वर्षीय बेटी और 18 साल की भतीजी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं।

बाद में पुलिस ने अल्मोड़ा पहुंचकर दोनों युवतियों को कब्जे में लिया और गंगोलीहाट लेकर आए। थानाध्यक्ष मंगल ने बताया कि पूछताछ में एक युवती ने कहा कि उसके माता-पिता उसका विवाह करने जा रहे हैं। लेकिन जिस लड़का से उसका विवाह किया जा रहा है, उसे वह पसंद नहीं कतरी। बल्कि वह दूसरे युवक को पसंद करती है और उससे ही विवाह करना चाहती है। पुलिस कर्मियों ने दोनों युवतियों की काउसिलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इधर दोनों युवतियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |