सड़क हादसे में बेटे की मौत पर परिजनों ने किया चक्काजाम, समझाने पर भी नहीं मानें तो पुलिस ने 15-20 लोगों पर की FIR

सीधी: सीधी जिले में सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन करना चलन सा हो गया है। जिससे मृतक के परिजनों को तो परेशानी झेलनी ही पड़ती है। वहीं इनके साथ-साथ आम लोगों की भी फजीहत खूब हो जाती है। घटना-दुर्घटना होने के तत्काल बाद शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया जाता है। कुछ इसी तरह का मामला मंगलवार को जमोड़ी थानान्तर्गत देवनार नाला के पास देखने को मिला था। जहां करंट लगने से मृत हुए युवक का शव लेकर परिजनों ने दोपहर चक्काजाम कर दिया

पुलिस – प्रशासन द्वारा काफी समझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन लोगों के बहकावे में आकर परिजनों द्वारा ढाई घंटे तक एनएच रीवा-सीधी मार्ग को बंद कर दिया गया जिससे लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी है। परिजनों द्वारा राहगीरों से भी काफी अभद्रता की जाती रही है। पुलिस द्वारा काफी आरूजू मिन्नत की थी कि यथाउचित कार्रवाई की जाएगी फिर भी परिजन नहीं माने और प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। जिस पर जमोड़ी पुलिस द्वारा 13 नामजद एवं 15 से 20 अन्य लोगों पर 341,147,283, 8बी के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा अराजकतत्वों को बख्शने के मूड में बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस द्वारा न्याय संगत कार्रवाई की जायेगी। अगर अराजकतत्वों द्वारा माहौल बिगाडऩे का प्रयास किया जायेगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिसका नतीजा रहा है कि जमोड़ी पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना तेज कर दी है साथ ही प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों को वीडियो व फोटो के आधार पर चिन्हांकन का कार्य किया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |