रिपोर्ट शाहज़द खान शाजापुर
आज घोषित हुए कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में शाजापुर जिले के मक्सी के फेम गुरुकुल एकेडमी के छात्र रितिक पटेल पिता अखिलेश पटेल ने मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है देवास जिले के ग्राम धतुरिया निवासी रितिक के द्वारा बेहतर परिणाम देने पर उनके गांव में खुशी का माहौल है विद्यालय में भी एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने जश्न मनाया
अंग्रेजी में 99
हिंदी में 99
फिजिक्स में 94
केमेस्ट्री में 97
बायोलॉजी में 100
कुल 500 में से 489 अंक
फेम गुरुकुल एकेडमी के संचालक अखिलेश मंडलोई ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पूरे स्टाफ ओर सभी की मेहनत का परिणाम है कि हमारे विद्यालय का छात्र संपूर्ण मध्यप्रदेश में जीव विज्ञान समूह में द्वितीय स्थान पर रहा है आगे भी हम बेहतर रिजल्ट ऐसे ही देते रहेंगे

