योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, नए चेहरे किए जा सकते हैं शामिल, कुछ की हो सकती है छुट्टी

लखनऊ। योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज होने लगी है। माना जा रहा है कि अगले वर्ष होने वाले लोक सभा चुनाव में जातीय समीकरण को साधने के लिए मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे शामिल किये जा सकते हैं, कुछ की छुट्टी भी हो सकती है।

राज्य सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 52 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में सदस्यों की अधिकतम संख्या 60 हो सकती है। इस हिसाब से मंत्रिमंडल में आठ और चेहरों को शामिल करने की गुंजायश है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने कुछ मंत्रियों के मंत्रालयों में बदलाव किया है।

अगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत योगी सरकार क्षेत्रीय व जातीय समीकरण को और व्यापक सामाजिक आधार देने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। नगरीय निकाय चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। निकाय चुनाव के दौरान भी मंत्रियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल का यह भी आधार बन सकता है। किसी को अच्छे काम के लिए पुरस्कृत करना है या खराब प्रदर्शन करने वालों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाना है या फिर क्षेत्रीय-जातीय समीकरण को साधना है, मंत्रिमंडल विस्तार का कदम उठाने से पहले मुख्यमंत्री को इन विकल्पों पर विचार करना होगा।

केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा 30 मई से 30 जून तक देशव्यापी संपर्क अभियान संचालित करने जा रही है। इसमें राज्य सरकार के मंत्रियों की भी भूमिका होगी। लिहाजा यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार इस अभियान के पहले होता है या इसके बाद।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |