रायपुर : NSUI के प्रदेश सचिव पर चाकू से जानलेवा हमला, 12 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा हैं हमलावर

रायपुर: राजधानी में एक बार फिर से चाकूबाजी की वारदात सामने आई हैं (Raipur me Chakubaji ki Vardaat)। यहाँ गोल चौक पर देर रात एनएसयूआई प्रदेश सचिव मेहताब हुसैन को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है मेहताब हुसैन अपने कुछ साथियों के साथ अपनी दुपहिया वाहन पर बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी पीछे से ओम दुबे ने मेहताब का नाम लेकर आवाज दिया और उसपर वार कर दिया।

हालांकि खतरा भांप कर उसने अपने आप को बचाया लेकिन चाकू उसकी जेब में रखे पर्स से लगता हुआ उसकी जांघ में पड़ा। अपना बचाव करने के लिए पीड़ित मेहताब एक दुकान तरफ भागा और वहां पड़े एक डंडा लेकर आरोपियों के पीछे दौड़ा तो आरोपी ओम दुबे और उसका साथी राजू चौक के दूसरी तरफ स्टार्ट खड़ी एक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मेहताब हुसैन को एम्स अस्पताल पहुंचाया जहां से उसका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी।

आरोपी ओम यादव आदतन चाकुबाज है। नाबलिगकता में कई बार चाकूबाजी में माना स्थित बाल सुधार गृह में बंद हो चुका है। बालिग होने के बाद भी पिछले 12 दिन पहले ही आरोपी ओम यादव रायपुर सेंट्रल जेल से हत्या के प्रयास में जमानत पर बाहर आया है। (Raipur me Chakubaji ki Vardaat ) रायपुर के कोटा निवासी आरोपी ओम दुबे के पिता भी खरोरा थाने में हुए एक हत्या के आरोप में सजा काट रहे है लेकिन पिछले दिनों 15 दिन की पैरोल पर बाहर आने के बाद से वो भी फरार चल रहे है।

आरोपी ओम दुबे द्वारा चाकू मारने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन पुलिस द्वारा दर्ज मामले के मुताबिक बताया जा रहा है कि आरोपी ओम दुबे ने पहले शराब पीने के लिए पैसे देने की धमकी दे रहा था। लेकिन पीड़ित के मुताबिक आरोपी से कोई जान पहचान भी नही है और न ही कोई दुश्मनी है। इस घटना के बाद से शहर की कानून व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर डीडी नगर थाना पुलिस और सायबर सेल की टीमें उसकी पतासाजी में जुटी हुई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |