मंगलवार को शाजापुर जिला मुख्यालय पर दायरा स्थित पॉलीथिन व्यापारी की दुकान पर नपा के अमले के द्वारा बड़ी कार्यवाही की। जिनमे अब्दुल कादिर पिता अब्दुल सरीफ निवासी दायरा व गब्बर पिता फकरु भाई निवासी बोहरा बाघल से पॉलीथिन मुक्त अभियान के अंतर्गत लगभग 1.25 क्विंटल पॉलिथीन जप्त की गई है जप्ती कार्रवाई में डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी सीएमओ महेंद्र प्रताप सिंह किरार स्वच्छता सभापति दुष्यंत सोनी प्रभारी मेड बबलू टाक एवं नपा आमला मौजूद था। आपको बता दे कि शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल के द्वारा अभियान की शुरुआत को लेकर निर्देश जारी किए गए है । जिसमे लगातार कार्यवाही सामने आ रही है