‘नाटू नाटू’ पर राम चरण के साथ थिरके साउथ कोरिया के राजदूत, बोले-भारत के G20 की अध्यक्षता को हमारा समर्थन

भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक ने मंगलवार को कहा कि उनका देश भारत की G20 अध्यक्षता का पुरजोर समर्थन करता है। कोरिया के राजदूत ने सोमवार को श्रीनगर में फिल्म स्टार राम चरण के साथ एसएस राजामौली की फिल्म RRR के लोकप्रिय गीत ‘‘नाटू नाटू‘’ पर डांस करके G20 प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया। श्री चांग ने श्रीनगर में G20 बैठक के इतर पत्रकारों से कहा कि स्टार रामचरण के साथ डांस करना आप जानते है एक सपने के सच होने जैसा है , मैंने ऐसी कल्पना नहीं की थी। श्रीनगर में सोमवार को उच्च स्तरीय तीसरी G20 पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुई। यह तीन दिवसीय बैठक भारत की अध्यक्षता में हो रही है।

वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने और इसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद यहां पहली बार बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में G20 देशों के लगभग 60 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। चांग ने कहा कि कोरिया भारत की G20 की अध्यक्षता का मजूबत समर्थक है।उन्होंने कहा ‘‘यहां, श्रीनगर की बैठक G20 पर्यटन के लिए तीसरा कार्य समूह है। फिर गोवा में इसका अंतिम चरण है। उम्मीद है कि सदस्य देश और आमंत्रित देश दस्तावेज के लिए आम सहमति बना लेंगे।

जहां तक कोरियाई प्रतिनिधिमंडल का संबंध है, हम भारत की G20 अध्यक्षता की बड़ी सफलता के लिए पुरजोर समर्थन करते हैं।” G20 बैठक में चीन के बहिष्कार पर, कोरिया के राजदूत ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर प्रत्येक देश की अपनी स्थिति होती है और वे उस पर कोई विशिष्ट टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इस साल कोरिया और भारत राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं और इस जश्न के जरिए पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |