वाराणसी जिला कोर्ट का फैसला- एक साथ होगी ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े 7 मामलों की सुनवाई

वाराणसी: वाराणसी जिला कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर 7 मामलों की सुनवाई एक साथ सुनी जाएगी। जिला जज एके विशेश्वर ने ये आदेश दिया है। जिला जज ने सभी 7 मुकदमों को क्लब करने का आदेश दे दिया है। कल जिला जज ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने मामलों को क्लब करने का विरोध किया था। वहीं राखी सिंह के वकील शिवम गौंड़ ने मामलों को क्लब करने को अन्याय बताया है।

ज्ञानवापी शृंगार गौरी विवाद मामले में 4 महिला वादियों की अपील में कहा गया था कि ज्ञानवापी से जुड़े 7 ऐसे मामले कई अदालतों में हैं, जिनमें एक ही तरह की मांग रखी गई है। यह मांग शृंगार गौरी के दर्शन-पूजन से जुड़ी है। ऐसे में इन सभी मामलों की सुनवाई एक ही कोर्ट में होनी चाहिए। इस आवेदन पर सुनवाई काफी पहले पूरी कर ली गई थी। बस फैसले का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार को कोर्ट ने इस पर फैसला भी सुना दिया।

बता दें कि अगस्त 2021 में 5 महिलाओं ने स्थानीय कोर्ट में एक याचिका दायर कर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित मां श्रृंगार गौरी स्थल पर नियमित पूजा करने का अधिकार मांगा था। अप्रैल 2022 में सीनियर डिवीजन की कोर्ट ने मस्जिद परिसर में सर्वेक्षण का आदेश दे दिया था। मई 2022 में सर्वे पूरा हुआ था। इसी दौरान वजू वाली जगहर पर कथित रूप से एक शिवलिंग मिला था। हालांकि स्लिम पक्ष का कहना है कि वह फव्वारा है। ज्ञानवापी की शिवलिंग संरचना की कार्बन डेटिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई को अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |