बृजभूषण बोले- ‘कब, कैसे और क्या-क्या हुआ’ पहलवान सब बताएं…ये Good touch, Bad touch का केस

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर अभी जांच चल रही है। इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है। बृजभूषण शरण ने कहा कि यह मुकद्दमा छुआछूत का है। भूषण ने कहा कि मामला BAD TOUCH AND GOOD TOUCH का, छुआछूत का रोग लेकर देवियां (महिला पहलवान) आ गई हैं।

बृजभूषण शरण सिंह महाराणा प्रताप की जयंती समारोह पर मऊ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं, वे आज तक नहीं बता पाए कि कब हुआ, कहां हुआ, क्या-क्या हुआ, कैसे-कैसे हुआ? उन्होंने कहा कि मुकद्दमा छुआछूत का है, सही छुआ या गलत छुआ। उन्होंने कहा, कल खाप पंचायत हुई थी, उसमें यह तय हुआ कि सांसद जी का नार्को टेस्ट करा लिया जाए, शाम को मैंने बोल दिया कि मेरा नार्को करा लिया जाए, साथ ही आरोप लगाने वाली खिलाड़ियों का भी नार्को टेस्ट कराया जाए, जिससे षड्यंत्रकारियों का पता लगाया जा सके।

बता दें कि महिला पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत तमाम पहलवान जंतर-मंतर पर 23 अप्रैल से धरना दे रहे हैं, इससे पहले 18 जनवरी को पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह और कोच पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न, अभद्रता, क्षेत्रवाद जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |