जायदाद में से हिस्सा न देना पड़े कलयुगी परनाना बन गया हैवान, 4 साल के नातिन के मुंह में कपड़ा ठूंसकर कर दी हत्या

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले दिनों 4 साल के मासूम की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या करने वाला बच्चे का परनाना ही है। जिसने देर रात चादर की गठरी से बच्चे का मुंह दबा दिया जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। कई बार पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

दरअसल इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र के कदवाली बुजुर्ग में 4 साल की मासूम की हत्या का मामला 8 अप्रैल 2023 को सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की बॉडी को पोस्टमार्टम करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे का मुंह दबाकर मौत होने का कारण सामने आया था जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से लगातार पूछताछ की जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका। बच्चे की हत्या करने वाला कोई दूसरा नहीं बच्चे का परनाना ही निकला। हत्या करने वाले शोभाराम से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्चे की मां नीतू चौधरी की शादी में बच्चा रोड़ा बन रहा था जिसके कारण वह ना तो पढ़ाई कर पा रही थी और ना ही उसकी कहीं शादी हो रही थी। इसके साथ ही बच्चे को जायदाद में हिस्सा भी देना पड़ना था जिसके बाद बच्चे के परनाना ने उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |