लॉन्च हुई देश की पहली ड्यूल सीएनजी सिलेंडर कार, कीमत सहित जानें पूरी डिटेल

ऑटो डेस्क. Tata Motors ने अपनी Altroz CNG को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इस कार की कीमत 7.55 लाख रुपये से शुरू होकर 10.55 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। इस कार 6 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें XE, XM+ XM+ (S), XZ, XZ+ (S) और XZ+ O (S) शामिल हैं। इस कार में ड्यूल सीएनजी सिलेंडर दिए गए हैं, जो इस कार की सबसे बड़ी खूबी है।

वेरिएंट्स और कीमतें

 XE  –         7.55 लाख रुपये
XM+ –       8.40 लाख रुपये
XM+ (S) –  8.85 लाख रुपये
XZ –          9.53 लाख रुपये
XZ+ (S) –   10.03 लाख रुपये
XZ+ O (S) – 10.55 लाख रुपये

पावरट्रेन

Tata Altroz CNG में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही फैक्ट्री फिटेड CNG किट लगी है। पेट्रोल मोड में यह 88hp और 115Nm का टार्क बनाता है, जबकि CNG मोड में यह 77hp और 103Nm का टार्क पैदा करता है। इसे इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

फीचर्स 

Tata Altroz CNG में 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |