गाय का मालिक कौन? DNA टेस्ट से पता लगाया: 70 साल के किसान ने 2 साल नहीं कटवाई दाढ़ी-मूंछ, टावर पर चढ़ा तब दर्ज हुई FIR

राजस्‍थान में एक किसान को दो साल पहले चुराई गई उसकी बछिया रविवार को दुबारा मिल गई। वह बछिया अब मां बन चुकी है और उसके मालिक की पहचान के लिए पुलिस को डीएनए जांच तक करवानी पड़ी। चूरू जिले में रामनगर बास के किसान दुलाराम ने इस बछिया को अपनी बेटी की तरह पाला था। करीब दो साल पहले बदमाशों ने उसे चुरा लिया था। जब पुलिस इस गाय एवं उसके दो बछड़ों को सौंपने दुलाराम के घर पहुंची तो दुलाराम उन्हें ऐसे गले लगा कर रोया जैसे बरसों पहले बिछड़े परिवार को सदस्य मिल गया हो।

दुलाराम ने बताया, “मैं थक गया था, क्योंकि पुलिस ने मेरी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी लेकिन पुलिस ने इस मामले में तीन बार अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी थी। मुझे अपनी मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ना पड़ा। चूंकि मुख्यमंत्री उसी दिन चूरू आने वाले थे इसलिये पुलिस हरकत में आई। तब डीएनए टेस्ट कराया गया था।”

न्याय मिलने तक नहीं कटवाई दाढ़ी मूंछ
पुलिस के अनुसार बछिया का डीएनए इस किसान के पास मौजूद उसकी मां से मेल खाया है। दुलाराम ने कहा कि वह जब भी थाने जाते थे तो पुलिसकर्मी उन्हें खदेड़ देते थे और गाली-गलौज करते थे। उन्होंने कहा कि “बछिया चुराने वाले आरोपी ने मुझे चोर के रूप में पेश करने की कोशिश की। मैंने फैसला किया था कि जब तक मुझे न्याय नहीं मिलेगा तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा, भले ही मुझे पूरी जमीन बेचनी पड़े। मैंने प्रतिज्ञा की थी कि जब तक मुझे मेरी गाय वापस नहीं मिल जाती, मैं अपनी दाढ़ी-मूंछ नहीं कटवाऊंगा और मैं लड़ता रहा।” बछिया को अज्ञात बदमाशों ने 11 फरवरी 2021 को गौशाला से चुरा लिया था।

दुलाराम ने 14 दिसंबर 2021 को सरदारशहर थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 21 दिसंबर को जिला पुलिस अधीक्षक के दखल के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई, लेकिन कुछ दिनों बाद ही पुलिस ने मामले में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी थी। दुलाराम की पत्नी माली देवी ने बताया, “हममें किसी में लड़ने की हिम्मत नहीं थी लेकिन मेरे पति नहीं झुके। वह रोज थाने जाते थे और पुलिसकर्मियों की डांट खाकर और पैसे देकर आते लौट आते थे और घर आकर रोते थे। ”

FIR के लिए टॉवर पर चढ़े
पुलिस की निष्क्रियता से तंग आकर दुलाराम ने टॉवर पर चढ़ने का फैसला किया ताकि उनकी आवाज 30 नवंबर 2022 को विधानसभा उपचुनाव के सिलसिले में चूरू आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक पहुंच सके। दुलाराम ने बताया कि “जब यह खबर पुलिसकर्मियों तक पहुंची, तो वे हरकत में आ गए। पुलिस ने मौके पर आकर मुझे आश्वासन दिया कि वे गाय का डीएनए टेस्ट करवाएंगे और जांच करेंगे। फिर मैं टॉवर से नीचे उतर गया।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |