प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता के सामने रखेंगे जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा

शाजापुर-प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता के सामने रखेंगे यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले के सभी मंडलों के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी की विशेष उपलब्धियों को लेकर जनता तक पहुंचेंगे और उनका प्रचार-प्रसार भी करेंगे वहीं प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता के सामने रखेंग जिसकी तैयारियों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि इस महा अभियान में सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ सभी जनप्रतिनिधि जिला एवं मंडल इकाइयों के पदाधिकारी स्थानीय समितियों के कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारी है कि की इस अभियान को सर्वव्यापी बनाने के लिए एकजुट होकर इस अभियान को गति प्रदान करेंगे। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिले के प्रभारी जगदीश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा की भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने केंद्र और प्रदेश में विकास के अनेको कार्य किए है और इन्ही विकास कार्य को लेकर हमे इस अभियान में जनता के बीच पहुंचना है। बैठक में जिला महामंत्री एवं महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक विजय बैंस ने केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर केंद्र द्वारा आए 30 मई से 30 जून तक के महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया।
बैठक में मुख्य अतिथि मप्र स्कूली शिक्षा एवं सामान्य प्रशासन विभाग मंत्री इंदरसिंह परमार ने संबोधित करते हुए कहा की 2014 के पहले के भारत की बात की जाए तो भ्रष्टाचार और देश में अराजकता का माहोल था। दूर दूर तक देखने पर भी विकास के कार्य नहीं दिखते थे, लेकिन देश को जब से प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी मिले है देश के कोने कोने में विकास कार्य हो रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश का आम नागरिक लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा की 15 माह की कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर चुके कमलनाथ ने अपने चुनावी घोषणापत्र पर एक भी जनता के साथ वादा पूरा नहीं किया 2018 में बनाई गई थी सरकार कि किसानों के कर्जे हम दो लाख के माफ करेंगे ,बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देंगे एक भी वादा पूरा नहीं किया अब प्रदेश में सत्ता के लिए लालायित हो रहे कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना के माध्यम से फार्म भरा कर झूठ बोलने का काम कर रहे हैं जो कि 1500 देंगे,500 में गैस सिलेंडर देंगे यह घोषणाएं झूठी है। यह राजनीतिक का षड्यंत्र रचा कर तुष्टीकरण की नीति कर रहे है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं के लिए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्तिकरण की मजबूती के लिए लाडली बहना योजना को प्रारंभ किया है। शाजापुर जिले से महिलाओं ने फार्म भरे हैं जिसका लाभ शीघ्र ही जून में मिल जाएगा ₹1000 की राशि उनके खाते में सीधी आएगी। हमारी सरकार महिला, किसान, युवा, एवं आम जन हितेषी सरकार है जो सब के विकास के लिए सोचती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया के मिशन 2023 विधानसभा चुनाव का समय मोड़ पर खड़ा है हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अपने बूथ को मजबूती देते हुए भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए जनता के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित करें और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर अपनी ताकत को मजबूती देते हुए भाजपा को मजबूत करें। और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ जनता के सामने उजागर करें।
क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहा कि 30 मई से चलाए जाने वाले महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता केंद्र सरकार की विकास जन कल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर उन्हें लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास झूठ बोलने के सिवाय कोई नीति नहीं है और झूठ की राजनीति करती है। उन्होंने कहा की आज विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन हो रहा है इसके पीछे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व है। आज दूसरे देशों के मंच पर भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान किया जा रहा है। देश के लिए यह बड़े गौरव की बात है। महिलाएं इस बात के लिए समझदार हैं कि हमारी चिंता कौन सरकार कर सकती है और नारी शक्ति योजना भी महिलाओं के साथ झूठ बोल कर उनको भ्रमित कर रही है। सांसद सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि महा जनसंपर्क अभियान को सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बनाकर योजनाओं को जनता तक ले जाएं। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव का समय कुछ समय ही शेष बचे हैं जिले की तीनों विधानसभाओं पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिले इसके लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर महा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |