जम्मू-कश्मीर: गर्मियों की छुट्टियों में वैष्णो देवी मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में गर्मी की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है और उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने शनिवार को अतिरिक्त उपाय करने का आह्वान किया। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने आह्वान किया कि सभी प्रवेश बिंदुओं पर तैनात सुरक्षा बलों और अन्य कर्मियों को सतर्क रहना चाहिए ताकि कोई तीर्थयात्री बिना जांच और पंजीकरण के तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित मार्ग में प्रवेश न कर सके।

उन्होंने तीर्थयात्रा के निर्धारित मार्ग पर किसी भी संदिग्ध तत्व के अलावा टट्टू कुलियों के सत्यापन और उनकी गणना पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस साल एक जनवरी से 15 मई तक 33 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने प्रसिद्ध मंदिर की यात्रा की है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग चार लाख अधिक है। अंशुल गर्ग अगले कुछ महीनों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या की प्रत्याशा में व्यापक सुरक्षा और परिचालन तैयारियों के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम तीर्थ यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अचूक उपायों पर चर्चा की गई। अंशुल गर्ग ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे देश में गर्मी की छुट्टियां करीब आ रही हैं और मंदिर एक पर्यटन स्थल है, हम भक्तों की भारी भीड़ की उम्मीद कर रहे हैं। परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा के लिए विभिन्न मोर्चों पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है, जिसमें आरएफआईडी कार्ड जारी करना और सत्यापन करना और प्रभावी भीड़ प्रबंधन शामिल है।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |