कर्नाटक के लोगों ने मोहब्बत की दुकानें खोली, इसके लिए जनता को तहे दिल से धन्यवाद: राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी शपथ ग्रहण की, जो राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्थानीय श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धरमैया और शिवकुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए राज्य का जनता को धन्यवाद दिया।

लोगों ने चुनावों में बीजेपी के भ्रष्टाचार को हरा दिया
राहुल गांधी ने कहा अपने संबोधन में कहा कि राज्य के लोगों ने चुनावों में बीजेपी के भ्रष्टाचार को हरा दिया। कर्नाटक के लोगों ने मोहब्बत की दुकान खोली है, इसके लिए जनता को तहे दिल से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत के बाद कई बातें लिखी गईं, कांग्रेस कैसे यह चुनाव जीती, अलग-अलग विश्लेषण किए गए। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस इसलिए जीती क्योंकि हम गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के साथ खड़े थे। हमारे पास सच्चाई और गरीब लोगों का साथ था। बीजेपी के पास पैसा, पुलिस और सब कुछ था लेकिन कर्नाटक की जनता ने उनकी सारी शक्तियों को हरा दिया।  ये सरकार जनता की सरकार है।कांग्रेस गरीबों, पिछड़ों, दलितों के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी कभी झूठे वादे नहीं करती। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।

प्रियंक खरगे समेत इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने सीएम पद और डी के शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद के शपथ ली। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर, एम बी पाटिल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन कार्जुन खरगे के पुत्र प्रियंक खरगे, वरिष्ठ नेता के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, सतीश जार्कीहोली, रामालिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर अहमद खान ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्थानीय श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धरमैया, शिवकुमार और अन्य नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में आयोजित हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |