हिंदू महासभा मनाई नाथूराम गोडसे की जयंती, पुलिस ने रोका तो जमकर हुई झूमाझटकी, तनाव की स्थिति

ग्वालियर: ग्वालियर में एक बार फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की जयंती पर जमकर हंगामा हुआ। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गोडसे की तस्वीर पर माल्यार्पण पूजा अर्चना की और फल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया ही था कि पुलिस मौके पर पहुंची और तस्वीर को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस और हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी भी हुई। वहीं हिंदू महासभा ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर देशभर में गोडसे की मूर्ति लगाने की अनुमति मांगी है। तनाव को देखते हुए काफी संख्या में हिंदू महासभा कार्यालय पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

आज शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की जयंती है जिसे मनाने के लिए हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ग्वालियर के दौलतगंज स्थित हिंदू महासभा कार्यालय पर इकट्ठा हुए थे। जहां हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गोडसे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और फल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया ही था कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और तस्वीर को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। इसी बीच हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी और मुंहबाद हुआ। हंगामे के बीच तनाव को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस फोर्स हिंदू महासभा कार्यालय पर मौजूद रहा।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज का कहना है कि गोडसे की जयंती के मौके पर गरीब बस्तियों में जाकर फल वितरण किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है कि पूरे देश भर में नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगाने की अनुमति दी जाए। इसमें किसी को क्यों परेशानी हो रही

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |