विजयवर्गीय ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बताया बुढऊ-जासूस, कांग्रेस बोली- ये है भाजपा का असली चेहरा

इंदौर : बीजेपी के राष्टीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को जासूस बुढऊ बताया। विजयवर्गीय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के चलने और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाल में अंतर देखने के लिए वीडियो बनाने की बात कही। विजयवर्गीय की इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने पलटवार किया है।

कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के सामने पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बारे में क्या कहूं.. कांग्रेस के दो जासूस बोलूं.. बुढऊ बोलूं.. क्या बोलूं, घूम रहे हैं.. 75-75 साल की उम्र है.. वो जब चलते हैं, खाली चाल ही देख लो आप.. कमलनाथ जी जब चलें तो उसका एक वीडियो निकाल लेना और शिवराज जी चलें तो उसका वीडियो निकाल लेना.. स्पीड से पता लग जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी कितनी तेज है। दोनों की स्पीड से पता चल जाएगा की भारतीय जनता पार्टी कितनी तेज है।

कैलाश विजयवर्गीग के इस बयान के बाद कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने विजयवर्गीय की अमर्यादित भाषा को बीजेपी का चेहरा बताया। उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय की अमर्यादित भाषा का जवाब प्रदेश की जनता देंगी। राकेश सिंह ने कहा कि इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को माफी मांगनी चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |