चंद्रबाबू नायडू ने RBI के फैसले का किया स्वागत, कहा- नोट बंद करने से निश्चित रुप से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी

2,000 रुपए के नोट चलन से बाहर होने के बाद विपक्षी पार्टियां लगातार मोदी सरकार पर हमलावर बनीं हुई है। लेकिन आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने आरबीआई के फैसेल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि 2,000 रुपए के नोट को बंद करना एक अच्छा संकेत है।

भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी
आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को (20मई) एक जनसभा को संबोधित करते हुए नायजू ने कहा कि, ‘2,000 रुपए के नोटों पर प्रतिंबध लाने का निर्णय निश्चित रुप से एक अच्छा संकेत है। मैंने तो बहुत पहले ही डिजिटल करेंसी पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है और नोटों को रद्द करने से निश्चित रुप से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।’

चुनावों में 2,000 रुपए के नोट की बड़ी भूमिका
चंद्रबाबू नायडू ने का कि, चुनावों के दिनों में राजनेता वोटर्स को लुभाने के लिए पैसे देकर इलेक्शन जीतने का प्रयास करते हैं और इसके लिए 2,000 रुपए के नोट की बड़ी भूमिका रहती है। अब नोट बंद होने से इसके काफी हद तक रोका जा सकता है। आरबीआई ने शुक्रवार को ऐलान किया कि 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को संचलन से वापस लेने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी वे वैध मुद्रा बने रहेंगे। 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक लोग इन्हें बैंकों में जाकर वापिस कर सकते हैं।

बीआरएस ने नोट वापस लेने के कदम को बेतुका बताया 
तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति ने आरबीआई द्वारा 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। बीआरएस के प्रवक्ता श्रवण दासोजू ने शुक्रवार रात एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘भारत सरकार का 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला पूरी तरह से बेतुका और अतार्किक है। वास्तव में नरेन्द्र मोदी ने साबित किया है कि वह एक अक्षम प्रधानमंत्री हैं और 2016 में की गयी नोटबंदी पूरी तरह से विफल थी।”

नोटबंदी को बड़ा ‘घोटाला’ करार देते हुए दासोजू ने मोदी से सवाल किया कि 2016 में नोटबंदी के दौरान दिए गए उन बयानों का क्या हुआ, जिनमें कहा गया था कि इससे ‘‘काले धन और आतंकवादियों की घुसपैठ पर लगाम” लगेगी। उन्होंने पूछा कि 2016 में सरकार ने 1,000 के नोट क्यों बंद किए और 2,000 के नोट लेकर क्यों आए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |