वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन प्रमाण पत्र प्रदाय कर कलेक्टर श्री दिनेश जैन को किया सम्मानित

शाजापुर
—-
शाजापुर जिले में विगत 23 मार्च 2022 को आयोजित हुए विशाल रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड के द्वारा 3 सम्मानित होने के बाद गत दिवस विश्व की प्रतिष्ठित संस्था वर्ल्ड बुक और रिकार्ड्स लंदन (WBRL) द्वारा इन्दौर में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में शाजापुर कलेक्टर श्री दिनेश जैन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों से आये विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवम रेडक्रॉस सोसायटी शाजापुर के नाम दर्ज रिकार्ड का प्रमाण पत्र, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों श्री श्याम जाजू ,श्री राकेश शुक्ला , जस्टिस श्री रमेश गर्ग असम हाईकोर्ट, पूनम जेजलर प्रेसीडेंट WBR स्वीट्जरलैंड, मिस्टर जेजलर हेड ऑफ यूरोप स्वीट्जरलैंड द्वारा कलेक्टर श्री दिनेश जैन को प्रदाय कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सदस्य विश्व रिकॉर्ड एसोसिएशन श्री अभिजीत सक्सेना, कथावाचक श्री प्रदीप मिश्रा जी, विश्व विद्यालयों के कुलपतियों, राजनीतिक हस्तियों सहित कार्यक्रम में अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि शाजापुर जिले में 23 मार्च 2022 शहीद दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय शाजापुर पर कुल 22 स्थानों पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 17 जिलो की ब्लड बैंक की टीमो द्वारा जिले में रक्त संग्रहण किया गया। जिसमें शाजापुर जिले में एक ही दिवस में जिले के नागरिको द्वारा कुल 2887 यूनिट रक्तदान किया जाकर एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। रक्तदान में जिला प्रशासन सहित जिले के विभिन्न संगठनो सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थाओं, छात्र संगठनों एवं जनप्रतिनिधिगणों, मिडिया प्रतिनिधियों आदि का संपूर्ण सहयोग रहा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |