जेल में बंद युवक बना दूल्हा, धूमधाम से विदा कर ले गया दुल्हन, पुलिस वाले बने बाराती

सतना: जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां आरोपी दूल्हा बना और पुलिसवाले बाराती बन कर पहुंचे। गाजे बाजे, डीजे की गूंज के बीच ये शादी सम्पन्न हुई।

दुल्हन भी है…दूल्हा भी है…बारात के स्वागत में कलश लेकर महिलाएं भी तैयार हैं, लेकिन बारात में इतने पुलिसकर्मी क्यों? कहीं ये किसी VIP की शादी तो नहीं…जनाब ऐसा बिल्कुल नहीं है। तस्वीरें सतना जिले के मैहर के करुआ गांव की हैं, जहां दूल्हा बने विक्रम चौधरी की धूमधाम से शादी हुई।

दरअसल, विक्रम अपने पिता के साथ आबकारी एक्ट के एक मामले में जेल में था। 16 मई को उसकी शादी तय हुई थी। लिहाजा आवेदन पर कोर्ट ने विक्रम को पुलिस कस्टडी में शादी करने की इजाजत दे दी, फिर क्या था। पुलिस वाले भी बाराती बने।

विक्रम के आरोपी होने के बाद भी शादी फीकी नहीं लगी। बल्कि वधु पक्ष ने बारात का जोरदार स्वागत किया। फिलहाल, आसपास इस शादी की चर्चा खूब हो रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |