पेशी के लिए लाए गए कैदियों ने पुलिस को दिया चकमा, पलक झपकते हुए रफूचक्कर, इस मामेल में काट रहे थे सजा

कोंडागांव। जगदलपुर स्थित केंद्रीय जेल से कोण्डागांव के न्यायालय में लाए गए दो आरोपी वापस लौटने के दौरान फरार हो गए हैं। दोनों आरोपी कोण्डागांव जिले के ही रहने वाले हैं। बताया केंद्रीय जेल जगदलपुर ले जाए जाने के दौरान जोबा के पास जेल वाहन से कूदकर दोनों आरोपी फरार हुए हैं। फिलहाल सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है।

कोण्डागांव जिला के गारका थाना धनोरा, केशकाल निवासी विजय बंजारे और बड़ेसोहंगा थाना अनंतपुर, माकड़ी निवासी लखीधर नेताम को अलग-अलग मामले के तहत आईपीसी की धारा 376 और पॉस्को एक्ट में गिरफ्तार किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद से दोनों जगदलपुर के केंद्रीय जेल में रखे गए थे। इसी बीच दोनों आरोपियों को कल कोण्डागांव के न्यायालय में जेल वाहन से पेशी में लाया गया था।

इस बारे में आधिकारिक रूप से सिटी कोतवाली कोण्डागांव के टीआई प्रह्लाद यादव ने बताया कि, दोनों आरोपियों को कोण्डागांव न्यायालय से जेल वाहन से केंद्रीय जेल जगदलपुर वापस ले जाया जा रहा था। वापसी के दौरान जोबा मोड़ के पास एनएच 30 में दोनों ने पुलिस को चकमा देते हुए वाहन से फरार हो गए। फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध करते हुए तलाश शुरू कर दी गई हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |