हरिओम यादव ने सपा पर साधा निशाना, कहा- ‘पार्टी अब खत्म होने जा रही हैं, लोकसभा की सिंगल सीट भी नहीं जीत पाएगी’

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में मुलायम सिंह (Mulayam Singh) के समधी पूर्व विधायक हरिओम यादव (Hariom Yadav) का समाजवादी पार्टी पर जुबानी हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जब से हरिओम यादव को पार्टी ने निष्कासित किया है, तब से वह लगातार रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) और उनके पुत्र अक्षय यादव व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) लगातार उन पर हमला करते नजर आ रहे हैं। विधायक हरिओम ने कहा कि, जब से नेताजी ने पार्टी बनाई थी तब से हम नेताजी के साथ रहे।

बता दें कि, इस दौरान पूर्व विधायक हरिओम यादव ने कहा कि, जब से नेताजी ने समाजवादी पार्टी बनाई, लोकदल बनाया और क्रांति मोर्चा बनाया, तब से ही हम पार्टी के लिए काम करते चले है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी के लोगों ने हमें अपमानित किया, हमारे लोगों को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि, हमें लोगों की सेवा करनी थी इसलिए हमने बीजेपी ज्वाइन किया है और भारतीय जनता पार्टी ने हमें सम्मान दिया है। वहीं, उन्होंने सरकार की उपलब्धियों बताते हुए कहा कि, सीएम योगी ने अपराध मुक्त प्रदेश बना दिया है। गुंडे किनारा कर गए हैं और लोग शांति से जीवन जी रहे हैं।

हरिओम यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी अब खत्म होने जा रही हैं। समाजवादी पार्टी अब लोकसभा की सिंगल सीट नहीं जीत पाएगी। रहा सवाल मुसलमानों का तो वह अब 2024 में कांग्रेस की तरफ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, नगर निगम चुनाव में यादवों ने साबित कर दिया कि 70 परसेंट यादव अब बीजेपी में शामिल है। वहीं, पूर्व विधायक ने कहा कि, प्रोफेसर रामगोपाल यादव का लड़का यहां टिकट बेचने आया था, पार्षद मेयर या नगर पंचायत के सभी तरह की टिकट समाजवादी पार्टी ने बेचा है। विधानसभा चुनाव में पांच पांच करोड़ रुपए की टिकट दी गई थी। इसके बाद फिरोजाबाद के मेयर प्रत्याशी को लेकर उन्होंने कहा कि, पार्टी ने यह नहीं देखा प्रत्याशी कैसा है और किसको टिकट दिया है, इसी वजह से समाजवादी पार्टी चुनाव हारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |