जेल में सजा काट रहा आरोपी बना दूल्हा, पुलिसवाले बने बाराती, दुल्हन के पिता ने दूल्हे राजा का किया ग्रैंड वेलकम

मैहर/सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज अनोखी शादी देखने को मिली हैं। इस अनोखी शादी में आरोपी दूल्हा बना है और पुलिसवाले बाराती बन कर पहुंचे हैं। जहां पुलिस की अभिरक्षा में गाजे बाजे व डीजे की धुन में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन लेने मैहर के ग्राम करुआ पहुंचा। दूल्हे ने जयमाला डालकर दुल्हन की मांग भरी और विवाह संपन्न हुआ।

जी हां आपने सही पढ़ा। वैसे तो आपने कई तरह की शादी देखी होगी पर आज हम आपको ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें दूल्हा आरोपी हैं और जेल की सजा काट रहा था। वह शादी कराने पुलिसवालों के साथ घर आया और पुलिस वाले बराती बनकर उसकी दुल्हन लाने पहुंचे हैं।

मामला सतना जिले के मैहर का हैं। जहां पर मैहर जनपद अंतर्गत आने वाले करुआ ग्रांव में एक बारात पहुंची जिसमें दूल्हा आरोपी है और जेल में सजा काट रहा है। उसकी शादी के लिए बाकायदा पुलिस वाले उसके साथ आए। सतना जिले के विक्रम चौधरी निवासी सतना जो कि अपने पिता के साथ 34/2 के आरोप में 14 मई को कोलगवा पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया था जहां से पिता पुत्र को जेल भेज दिया गया था।

आरोपी की पहले से करुआ निवासी रामनरेश की पुत्री के साथ शादी तय हुई थी। जिसकी बरात 16 मई को मैहर के ग्राम करुआ आनी थी आरोपी विक्रम चौधरी न्यायालय में आवेदन दिया और माननीय न्यायालय ने पहले से तय शादी को हरी झंडी देते हुए टीआई,एसआई,एएसआई मुंशी व 4 पुलिसकर्मियों सहित 8 की टीम के साथ में विक्रम को बरात के साथ मैहर के लिए रवाना किया।

विक्रम की बारात गाजे बाजे के साथ डीजे में पारिवारिक सदस्यों द्वारा जमकर नाचते गाते बारात दुल्हन लेने के लिए चल दी। लड़की के पिता ने बारात का स्वागत किया और खुशी जाहिर की माननीय न्यायालय व पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया कि मेरी बिटिया की शादी हंसी खुशी के साथ संपन्न हुई। साथ में ये भी बताया कि मुझे नहीं पता था कि लड़का शराब के कारोबार में संलिप्त है।

विक्रम चौधरी अपनी शादी होने से खुश नजर आ रहा था और खुश भी क्यों न हो उसकी शादी एक अनोखी शादी हो रही थी जिसमें 8 पुलिस अधिकारी उसके बारात में उसकी अभिरक्षा के लिए तैनात थे विक्रम ने माननीय न्यायालय व पुलिस का धन्यवाद के साथ आभार जताया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |