बड़ा हादसाः School से लौट रहे मासूम की मौत, पिता की आंखों के सामने ही निकली जान

मलोट:  स्कूल में छुट्टी के बाद घर लौट रहे 12 वर्षीय छात्र को ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही  मौत  , जबकि उसका पिता व चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी अनुसार राजेश कुमार पुत्र शाम लाल निवासी सतनाम नगर मलोट अपने पुत्र अर्श व भतीजे नितन पुत्र केवल कृष्ण को राजकीय स्कूल दानेवाला से छुट्टी के बाद मोटरसाइकिल पर ला रहा था। दानेवाला चौक नजदीक डिफैंस रोड की ओर से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर तेज रफ्तार आ रहे चालक ने उन्हें लपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल पूरी तरह से ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

इस हादसे में 7वीं में पढ़ने वाले अर्श पुत्र राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खुद राजेश कुमार व उनका भतीजा नितन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मलोट सरकारी अस्पताल लाया गया। राजेश कुमार की टांगों सहित हड्डियां टूट जाने के कारण उसे बाहर रैफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सिटी मलोट पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहरवासियों की मांग है कि इन ट्रैक्टर ट्रालियों में लदी मिट्टी के खनन को लेकर चालकों के ड्राइविंग लाइसैंस, ट्रैक्टर ट्रालियों के कागजात और चालकों के डोप टैस्ट की जांच की जाए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |