कर्नाटक: नए CM पर फिर फंसा पेंच, सुरजेवाला बोले-अभी तय नहीं हुआ नाम…अफवाहों पर मत दें ध्यान

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के नतीजे आने के बाद बुधवार को चौथे दिन भी कांग्रेस पार्टी नए मुख्यमंत्री के नाम को तय करने की जद्दोजहद में लगी है और पार्टी ने कहा कि नेता का सर्वसम्मति से तय करने का प्रयास जारी है। पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राजधानी में पिछले दो दिनों से बैठकों सिलसिले के बीच आज अपराह्न तीन बजे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास के बाहर मीडिया से कहा, ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता के सर्वसम्मत चयन के लिए बातचीत जारी है।’

उन्होंने कहा कि राज्य में नए मुख्यमंत्री के फैसले को लेकर अटकलबाजी न करने की अपील की और कहा कि खड़गे नए नेता के संबंध में बातचीत कर रहे हैं। बता दें कि शनिवार (13 मई ) को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस पार्टी 135 सीटों के साथ विजयी हुई है। रविवार को बेंगलुरु में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे और दो अन्य केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने नए विधायकों की बैठक में विधायकों की राय पर अपनी रिपोर्ट सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी थी।

विधायक दल की बैठक में एक पंक्ति के प्रस्ताव में नए नेता के नाम का फैसला पार्टीअध्यक्ष पर छोड़ दिया गया था। मुख्यमंत्री पद के दो प्रमुख दावेदरों पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आज दिल्ली में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से अलग-अलग बैठकें कीं। खड़गे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता कर्नाटक के नए नेता की गुत्थी सुलझाने के लिए पिछले तीन दिन से लगातार बैठकें कर रहे हैं और मान-मनौव्वल की जा रही है। सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस अपने चुनाव घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे करेगी और हमारा लक्ष्य राज्य की जनता का समग्र कल्याण करना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |