2024 से पहले मुस्लिम वोटरों का भरोसा जीतने में जुटी भाजपा, अल्पसंख्यक मोर्चा को दी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचने के लिए ‘‘एक राष्ट्र, एक झंडा, एक राष्ट्रगान” की थीम के साथ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगा। संगठन ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अभियान के तहत एमआरएम स्वयंसेवक समुदाय के सदस्यों के बीच ‘‘सच्चा मुसलमान, अच्छा नागरिक” का संदेश फैलाएंगे।

आरएसएस से जुड़े संगठन ने कहा कि आठ जून से 11 जून तक भोपाल में एमआरएम स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसने कहा कि आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य इंद्रेश कुमार प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वह एमआरएम के मुख्य संरक्षक भी हैं। एमआरएम ने कहा कि पिछला प्रशिक्षण कार्यक्रम 2021 में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आयोजित किया गया था और इसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल और वरिष्ठ पदाधिकारी राम लाल ने भाग लिया था।

देशभर में अभियान शुरू करेंगे 
एमआरएम के प्रवक्ता शाहिद सईद ने कहा, “2024 के आम चुनाव से पहले आरएसएस का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ‘एक राष्ट्र, एक झंडा, एक राष्ट्रगान और एक कानून’ के विचार को मुस्लिम समुदाय तक पहुंचाने के लिए देशभर में अभियान शुरू करेगा।” सईद ने कहा कि एमआरएम ने मध्य प्रदेश में मुसलमानों की ‘‘बड़ी आबादी” को देखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए राज्य की राजधानी भोपाल को चुना है।

मुस्लिम वोट भाजपा से दूर जा रहा
एमआरएम प्रवक्ता ने कहा, “(मध्य प्रदेश में) मुस्लिम वोट भाजपा से दूर जा रहा है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर और मध्य विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। इन दोनों सीटों पर मुस्लिम आबादी ज्यादा है। उत्तर भोपाल कांग्रेस का गढ़ बन गया है।” मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |