इशाक खान को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा

शाजापुर/मक्सी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत शर्मा के निर्देश अनुसार एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बाराम जी कराडा की अनुशंसा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सईद पटेल द्वारा  इशाक खान को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया। वह पहले भी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा दायित्वों पररह कर काम कर चुके हैं । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी देकर फिर से मैदान में उतारा है। मक्सी नगर अल्पसंख्यक में बड़ा चेहरा होने के नाते भाजपा ने विश्वास जताया और उन्हें अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौपी I  उन्होंने कहा कि संगठन की नीति और नियत दोनों स्पष्ट है और सरकार के सभी योजनाओं को जनता के बीच में रखने का काम करेंगे । जिम्मेदारी देने के लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा । इशाहक खान को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी सदस्य एवं मित्रो द्वारा हर्ष व्यक्त किया l

 0 14

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |     दीपोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, कटनी और सिवनी समेत कई जगहों पर आग लगने से दर्जनों की मौत     |     ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को कड़ा संदेश, सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने की शर्त पर 48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का प्रस्ताव     |     दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |