रात को चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ससुराल वालों ने रंगेहाथों पकड़ा और फिर…

कटनीः जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र पिपरिया गांव में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलना महंगा पड़ गया। प्रेमी और महिला को ससुराल वालों ने रंगहाथों पकड़ लिया फिर जूतों की माला पहनाकर गांव से निकाल लिया। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो के आधार पर स्लीमनाबाद थाना की पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बड़वारा क्षेत्र की युवती की शादी स्लीमनाबाद क्षेत्र के गांव में हुई थी। महिला की पहचान पीलीभीत के एक युवक से हो गई और दोनों के बीच फोन पर बातें होती थी। महिला ने 10 मई को युवक को मिलने के लिए गांव बुलाया था। उसी दौरान महिला के ससुराल के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। मामला गांव वालों के सामने आया इसके बाद पंचायत बुलाई गई। ससुराल पक्ष वाले उसे रखने को तैयार नहीं थे। बताया जाता है कि जूते की माला पहना कर दोनों को गांव से निकाल दिया गया। घटना की जानकारी डायल 100 को दी गई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |