नई-नवेली दुल्हन ने जीता चुनाव, बनी नगरपालिका अध्यक्ष, सीट आरक्षित होने पर नेता जी ने कर ली थी फ़ौरन शादी

यूपी नगर निकाय चुनाव संपन्न हो गया। निकाय परिणाम कई जिलों में चौंकाने वाले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के रामपुर नगरपालिका परिषद का रिजल्ट भी कुछ ऐसा ही रहा है। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सना खानम ने रामपुर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष के पद पर जीत दर्ज कर एक अलग ही माहौल बना दिया है। हालांकि, इस जीत में सना खानम के पति ममून शाह की भूमिका बड़ी है।

दरअसल कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले मामून शाह खां पार्टी के टिकट से पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ने का सपना सजोए हुए थे। लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी ने टिकट नहीं दिया। नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत में रामपुर सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। चूंकि मामून शाह खां कुंवारे थे, लिहाजा उनहोंने आनन-फानन में निकाह की रस्म अदायगी कर सना खान को अपनी शरीके हयात बना लिया। दूसरे दिन कांग्रेस का दामन छोड़ अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी।

आप ने भी पूर्व घोषित प्रत्याशी का टिकट काटकर सना खान को अपना प्रत्याशी बनाया। नामजदगी कराने के बाद नई नवेली दुल्हन और उनके शौहर मामून शाह खां ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। शहर की आवाम ने भी नई नवेली दुल्हन को मुंह दिखाई में चेयरमैन की कुसी दे दी। सपा प्रत्याशी फात्मा जवीं पांच साल चेयरमैन रहीं। इससे पहले उनके पति अजहर खां चेयरमैन रहे थे। लेकिन, आवाम ने सपा और सत्ता पक्ष की उम्मीदवार को दर किनार कर अपना फैसला सुना दिया। आवाम के इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |