अकोदिया। महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डीसूजा एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के निर्देशानुसार शाजापुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमति स्मिता सोलंकी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भाजपा नेता के खिलाफ बैठी देश की पहलवान बेटियों के समर्थन मे अकोदिया मे केंडल जलाकर इस तानाशाह सरकार एवं बीजेपी नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम मे महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रचना जैन, प्रदेश सचिव चंचल जादोन, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी कुशवाह, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमति ममता अग्रवाल, जिला सचिव हनी गुप्ता, जिला महासचिव सरोज विजयवर्गीय एवं संगठन की सभी महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं। महिला कांग्रेस के साथ-साथ अकोदिया ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मेवाड़ा, रामनारायण कुशवाह, पंकज गुप्ता, ब्रज विजयवर्गीय, गौरव परमार, विशाल शर्मा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।