परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कल होगी सगाई, हो चुकी है पूरी तैयारी, प्रियंका चोपड़ा भी आएंगी इंडिया

मिली जानकारी के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के जश्न में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होने वाली हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस 13 मई की सुबह दिल्ली पहुंचेंगी और सीधा ही बहन परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई के फंक्शन में शामिल होंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का फंक्शन सेंट्रल दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक तरफ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तैयारियां दिल्ली में हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस परिणीति का मुंबई वाला घर दुल्हन की तरह सज गया है। बीती शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें, परिणीति चोपड़ा का घर फैंसी लाइटों से सजा हुआ नजर आया।

रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई के फंक्शन में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन आउटफिट पहनने वाली हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस का आउटफिट बहुत ही लाइट वेट होगा, क्योंकि परिणीति को ज्यादा हैवी वर्क पसंद नहीं है। वहीं राघव चड्ढा अपने मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा का डिजाइन मिनिमल अचकन पहनने वाले हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |