चुनाव देखकर बीजेपी को आई गौमाता की याद, अब तो गौमाता भी कर रहीं कमलनाथ का इंतजार

जबलपुर। राजधानी भोपाल में गौरक्षा संकल्प सम्मेलन में लगी सरकारी घोषणाओं की झड़ी पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। जबलपुर से कांग्रेस विधायक संजय यादव ने कहा कि बीजेपी को चुनाव पास देखकर फिर गौमाता की याद आ गई है। संजय यादव ने कहा कि छत्तीगढ़ सरकार,राजस्थान सरकार और मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने गौसंवर्धन की दिशा में कई नवाचार किए लेकिन भाजपा को अब जाकर गौमाता की याद आई है।

कांग्रेस विधायक संजय यादव ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि इतने सालों के कार्यकाल में उन्हें अब जाकर गोबर खरीदी की याद क्यों आई है। यादव ने कहा कि सीएम की घोषणाओं पर अब ना जनता और ना ही गौसेवक भरोसा करेंगे। कांग्रेस विधायक संजय यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने कमलनाथ सरकार में स्वीकृत गौशालाओं का निर्माण बंद करवा दिया है जिसके उनके पास प्रमाण भी हैं। यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब गौमाता भी प्रदेश में कमलनाथ सरकार के बनने का इंतज़ार कर रही हैं और गौरक्षा तभी हो होगी जब कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |