मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में पटवारी को सरिया से पीटने दौड़ा सरपंच पति वीडियो हुआ वायरल

मुरैना। ग्रामीणों की समस्या निदान व सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए लगाए गए मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में सरपंच पति ने न सिर्फ पटवारी से गालीगलौज किया, बल्कि पटवारी को मारने के लिए सरिया लेकर दौड़ा। मामला पहाड़गढ जनपद पंचायत की सुजानगढ़ी ग्राम पंचायत का है। इस पूरी घटना का वीडियो इंटनरेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।

सुजानगढ़ी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर लगाया गया था। इसमें पहाड़गढ़ जनपद के अलावा कैलारस तहसील के अधिकारी-कर्मचारी भी लोगों की शिकायतें सुनने व पात्र हितग्राहियाें को योजना का लाभ देने के लिए पहुंचे थे। शिविर में सरपंच की जगह उनका पति अनार सिंह धाकड़ पहुंचा जो कर्मचारियाें पर रौब झाड़ रहा था। इसी दौरान गांव के चार-पांच लोगों के नाम बीपीएल सूची में जोड़ने की बात पर सरपंच पति का हल्का पटवारी मनोज गुप्ता से विवाद हो गया। बताया गया है कि सरपंच ने जिन लोगों के नाम बीपीएल सूची में जोड़ने के लिए दिए थे, उन्हें पटवारी ने अपात्र घोषित कर दिया था। इसी बात पर सरपंच पति ने शिविर में सभी के सामने पटवारी को गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। पटवारी ने विरोध किया तो सरपंच पति ऐसा उखड़ा कि पहले तो पटवारी को पीटने दौड़ा, लोगों ने रोक लिया तो पंचायत भवन के बाहर पड़े लोहे के सरिए को उठाकर फिर पटवारी पर हमला करने दौड़ा। गनीमत यह रही कि, मौके पर मौजूद ग्रामीण व कर्मचारियों ने सरपंच पति को रोक लिया। पटवारी ने इस मामले की शिकायत जनपद सीईओ को अलावा जौरा एसडीएम विनोद माहौर को की है। पटवारी ने आवेदन के साथ वह वीडियो भी दिया है, जिसमें सरपंच पति गालीगलौज करते हुए हमला करने का प्रयास कर रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |