छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं का निराकरण तत्काल करें – संभागायुक्त डॉ रावत ने जनसेवा अभियान के तहत बेठक ली

Sagar
_
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समस्त पात्र व्यक्तियों को प्रदान करें एवं विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण तत्काल करें। रोजगार मूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक प्रदान करें एवं छात्रवृत्ति संबंधी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें। उक्त निर्देश संभागायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग विभाग की समीक्षा बैठक में दिए।
संभागायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत जनजातीय कार्य विभाग एवं पिछड़ा वर्ग विभाग की संभागीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। श्री आर.के. श्रोती प्रभारी संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास सागर ने संभागायुक्त डॉ. रावत को विभागीय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।
कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत द्वारा सी.एम हेल्पलाईन में लंबित समस्त प्रकरणों का आज से प्रारंभ होने वाले जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में निराकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा कराये जा रहे समस्त निर्माण कार्यों का जिला अधिकारी स्वयं स्थल निरीक्षण करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में मुख्यालय स्तर से प्रदाय आवंटन का समय सीमा मे समुचित उपयोग किया जाये। इस बात का अवश्यक रूप से ध्यान दिया जावे। जनजाति वर्ग एवं पिछडावर्ग द्वारा संचालित हो रही स्वरोजगार योजनाओं में जिले को प्रदाय लक्ष्य के अनुरूप हितग्राहियों को लाभावित किया जाना सुनिश्चित किया जावे।
बैठक में श्री अनिल द्विवेदी, संयुक्त आयुक्त (ग्रामीण विकास), विशेष तौर पर सम्मिलित रहे, साथ ही जनजातीय कार्य विभाग एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संभाग के सभी जिलों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे। संभागायुक्त डॉ. रावत ने सभी विभागीय योजनाओं मे त्वरित गति से कार्य करने निर्देशित किया। उन्होंने विशेष रूप से छात्रवृत्ति, स्वरोजगार योजनाओं एवं छात्रावास में आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराये जाने में विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता बताई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |