Sagar मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण,संभागायुक्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत सहित अफसर रहे मौजूद
#Sagar
_
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 14 मई को सागर आगमन हो रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने संभागायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, आई.जी. श्री प्रमोद वर्मा, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पीटीसी ग्राउंड का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की व्यवस्था की जाए साथ में गर्मी को देखते हुए डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस के साथ पूरे समय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार फायर ब्रिगेड भी रखी जावे। मंत्री श्री राजपूत ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने के लिए व्यवस्थित द्वार तैयार किए जाएं जिससे कि किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि पार्किंग से सभा स्थल तक आने के लिए सभी मार्गों पर पेयजल की व्यवस्था की जावे।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी श्री विजय डेहरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। #JansamparkMP
