चुनावी रंजीश के चलते सरपंच प्रतिनिधि की हत्या, आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे किया जाम

गुना। जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में सोठी गांव में पुरानी चुनावी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी गई थी। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आज गुना की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया। नेशनल हाईवे को जाम करने की कोशिश की गई। कुछ वाहनों की तो छोड़ कर दी गई, बसों के कांच तोड़ दिए गए। इससे पहले गुना के कोतवाली थाने का घेराव भी किया गया। पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का मांग पत्र भी दिया गया।

बता दें कि मृतक की हत्या पुरानी चुनावी रंजिश के चलते की गई। लंबे समय से सरपंच पद पर गुर्जर समाज के व्यक्ति का कब्जा चल रहा था, लेकिन इस पर बार मृतक व्यक्ति ने किसी महिला को यहां खड़ा करके चुनाव जीता लिया, जिसके बाद से चुनावी रंजिश चल रही थी। बीते रोज व्यक्ति बरोदिया कला गांव में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था, तभी रास्ते में एबी रोड पर सूकट गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में लक्ष्मी नारायण यादव व मोहर सिंह  ग्राम सोठी के रहने वाले दोनों लोगों को रोक लिया, उनके साथ जमकर मारपीट कर दी गई। भीतरी रात्री लक्ष्मी नारायण यादव ने दम तोड़ दिया। सुबह से ही यादव समाज के लोग अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए।

यादव समाज ने स्थानीय सिटी कोतवाली थाने का घेराव किया। जय स्तंभ चौराहे पर भी लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने इस भारी भीड़ को खदेड़ा, लेकिन इसके बावजूद यह भारी भीड़ नेशनल हाईवे बाईपास चिंताहरण के पास पहुंच गई और यहां पर उन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी बस के शीशे तोड़ दिए, स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला, भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया फिलहाल की ताजा जानकारी एसपी राकेश सगर का कहना है कि स्थिति सामान्य है, पुलिस कार्रवाई कर रही है, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, फिलहाल मामले में आरोपियों का पुलिस रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |