इंदौर: किराने की दुकान का पुराना छज्जा गिरने से ग्राहक की मौत

इंदौर: ग्वालटोली थाना क्षेत्र इंदौर में पिछले दिनों हुए हादसे के बाद फिर प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में हुए हादसे ने फिर एक व्यक्ति की जान ले ली। दरअसल, इंदौर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी में किराने की एक दुकान पर बने छाजे के अचानक गिर जाने से दुकान पर सामान लेने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। छज्जा गिरने की खबर से पूर्व क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तमाशबीनों का हुजूम दुकान के आसपास लग गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी इलाके के तहसीलदार और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची हो बचाव और राहत कार्य शुरु किया।

मृतक का नाम किशनलाल उम्र 65 साल सामने आई है…

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी में एक किराने की दुकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में दुकान पर सामान लेने आए किशन लाल की दबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि मकान काफी पुराना लग रहा है और यही वजह रही मकान के छज्जा गिरने से ग्राहक की मौत हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार शेखर चौधरी से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई गई तो उन्होंने घटनाक्रम को विस्तार से बताते हुए मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना होना बताते हुए इलाके में और भी जर्जर मकान तलाश करने और उन पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने की बात मीडिया से कही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |