जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में गोलीबारी जारी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने पुष्टि की कि कांडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है।

सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद, वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हाल के दिनों में केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं जिनमें आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

 उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के वनिगम पयीन क्रीरी इलाके के द्राच इलाके में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। बुधवार को, घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो आतंकवादी मारे गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |