कलेक्टर ने दी खनिज ठेकेदारों को चेतावनी जिले के समस्त खनिज पट्टाधारियों की बैठक संपन्न

शाजापुर, 02 मई 2023/ खनिज नियमों एवं निर्देश के पालन तथा खनिज पट्टाधारियों की समस्याओं से अवगत होने के लिए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में गत दिवस जिले के समस्त खनिज पट्टाधारियों की बैठक कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिये कि जिन खदानों में डी.जी.पी.एस. सर्वे नही हुआ है, उन सभी खदान ठेकेदारों को 15 दिवस की अवधि प्रदान की गई कि वह डी.जी.पी. एस. सर्वे के साथ-साथ पर्यावरण अनुमति में उल्लेखित शर्तों का पालन प्रतिवेदन भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करेगें। साथ ही ऐसे पट्टाधारियों को जिनके द्वारा अभी तक खनन संक्रियाऐं प्रारंभ नही की गई है उनको तथा ऐसे पट्टाधारी जिनके द्वारा डेडरेंट की राशि जमा नही कराई गई है, उनकी खदानों की निरस्ती की कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही ऐसे पट्टाधारी जो ई. टी. पी. नही काट कर खनिजों का अवैध परिवहन कर रहें है, उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिले में खनिज नियमों के उल्लंघन के फलस्वरूप जिन पट्टाधारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये गये है एवं उनके द्वारा निर्धारित समयावधि में उत्तर प्रस्तुत नही किया गया है, उनकी भी खदानों की निरस्ती की कार्यवाही की जायेगी, जिससे की वास्तव में जो व्यक्ति खदान चलाना चाहते है उनको खदान स्वीकृत की जा सकें ।

एक पट्टेदार श्री नरेन्द्र पंवार के प्रतिनिधि श्री भोजराज पंवार के द्वारा मुददा उठाया गया कि दूरस्थ अंचलों में स्थापित क्रेशरों को समुचित बिजली की आपूर्ति नही हो पाती है तथा अचानक से बिजली का प्रदाय बंद कर दिया जाता है, जिस कारण उनकों काफी नुकसान उठाना पड़ता है। उनके एवं अन्य पट्टाधारियों के द्वारा यह मुददा उठाया गया कि इसके लिए हमें पृथक फीडर से बिजली की आपूर्ति की जाए, जिस पर कलेक्टर कलेक्टर श्री कन्याल ने तत्काल बिजली विभाग के वरिष्ट अधिकारी श्री पटेल से मोबाईल पर चर्चा की, जिसके संबंध में श्री पटेल द्वारा बताया गया कि ऐसे क्रेशर धारकों को 33 के.वी. की लाईन से उनको आपूर्ति दी जा सकती है। इसके लिए क्रेशर धारकों को पृथक से आवेदन करना होगा तथा तात्कालिक रूप से उनके द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि जब भी बिजली कटोती की जायेगी तो संबंधितों को उसकी पूर्व सूचना दी जायेगी। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा ठेकेदारों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक खनिज का उत्पादन करें, जिससे कि वह स्वयं के साथ-साथ आवश्यक स्थानों पर मांग अनुसार खनिज की आपूर्ति कर सकें।

बैठक में खनिज अधिकारी श्री आरिफ खान, खनिज निरीक्षक सुश्री कामना गौतम एवं खनिज विभाग का पूरा अमला उपस्थित था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |