लाड़ली बेटियां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर प्रगति हासिल करें – कलेक्टर श्री कन्याल जिला स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव संपन्न
शाजापुर, 02 मई 2023/ शाजापुर में जिला स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, राजपूत सहित शहर के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया यहाँ पर गणमान्य नागरिक व लाड़ली लक्ष्मी बेटियां और उनके अभिभावक उपस्थित थे। इस अवसर पर भोपाल से प्रसारित राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभंवित लाड़ली बेटियां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर प्रगति हासिल करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी बेटियां योजना का लाभ लेकर आगे बढ़े और सशक्त बने। इस मौके पर उन्होंने लाड़ली बहना योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में लगभग सवा करोड़ बहनों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसी तरह जिले में 1 लाख 64 हजार 862 महिलाओं के आवेदन पोर्टल पर रजिस्टर्ड हुए हैं। कलेक्टर ने कहा कि हर योजनाओं के तहत होने वाले कार्यक्रमों को स्वच्छता अभियान के साथ भी जोड़ा जायेगा। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी लाड़ली बेटियों को स्वच्छता के लिए “हमारा शाजापुर-स्वच्छ शाजापुर” का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री चन्द्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां देश-प्रदेश में अपना नाम रोशन कर रही है। बेटियां अब बोझ नहीं, बल्कि बेटियां सामाजिक समरसता में भी बराबर की सहभागी है। इस अवसर पर लाड़ली बेटियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बालिकाओं ने आत्मरक्षा के लिए कराटे, तलवारबाजी, लाठी चलाने का प्रदर्शन किया। रूपाली यादव ने नृत्य का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी बालिकाएं रिद्धिमा, प्रियांशी, ईशीका, नताशा, रानाया, सीमा, देवांशी व ईल्मा को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन करने वाले समुह में कु. रूपाली यादव, हर्षिता चौहान, स्नेहा पाटीदार, प्रिशा भावसार एवं स्वरा शर्मा को शील्ड प्रदान की। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह दिये गये। कार्यक्रम के समापन पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने अतिथियों का आभार माना और कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत दुबे ने किया।