थाना इंगोरिया पुलिस ने ग्राम मकड़ावन में हुई हत्या एवं जानलेवा हमले के प्रकरण का किया खुलासा

उज्जैन🟤
🟤ढाबा संचालक, मृतक और घायल के बीच ढाबे पर खाने के रुपयों के लेन देन का था विवाद।
🟤घटना में शामिल 04 आरोपियों को चंद घण्टों में गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन किये जप्त।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा गुण्डा-बदमाशों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने तथा सनसनीखेज जघन्य अपराधों में आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया हैं।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री विनोद मीणा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़नगर श्री रविन्द्र बोयट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंगोरिया श्री अमित सोलंकी ,सायबर सैल प्रभारी श्री प्रतीक यादव के नेतृत्व में टीम को ग्राम मकड़ावन में हुई हत्या एवं जानलेवा हमले के प्रकरण में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

🟤 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 30.04.2023– 01.05.2023 की दरमियानी रात में रात्री करीब 12.30 बजे ग्राम मकडावन बस स्टेण्ड चौराहे पर एक व्यक्ति की हत्या एवं एक व्यक्ति पर हुये जानलेवा हमले की सूचना प्राप्त होते ही थाना इंगोरिया पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्र. 200/2023 धारा 302,307,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🟤 पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
उक्त अपराध के संबंध में सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिनके द्वारा तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर घटना में सम्मिलित अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीमों का गठन किया गया।
उक्त टीमों द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की तलाश हेतु जिले एवं दीगर जिलों के विभिन्न स्थानों पर लगातार दबीश दी गई तथा अपने मुखबिर सूत्रों के माध्यम से पतारसी कर घटना घटित होने के कुछ घण्टों बाद ही दिनांक 02.05.23 को घटना में शामिल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसायकिल जप्त किए गए है।आरोपियों ने दौराने पूछताछ बताया कि द्वारा ढाबे पर खाने के रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद हुआ जिसमे हत्या एवम् जानलेवा हमला किया गया था, घटना में सम्मिलित अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

🏆 सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री अमित सोंलकी, उनि शान्तिलाल मोर्य, उनि सावन मुवेल, सउनि दिनेश निनामा, सउनि सुनील देवके, सउनि बुंदेला, प्र. आर. 576 राहुलसिंह राठौर, प्र. आर. 264 अखिल शुक्ला, प्र.आर. अमरसिंह, आर. जितेन्द्र, आर. सतीश आर. स्वरुप, आर. दिवाकर, आर. शिवकांत, बार, शोभित, आर. शिवशंकर, आर. राकेश, म.आर. शिवकन्या सैनिक राकेश परिहार की सराहनीय भूमिका रही है।
सायबर सेल प्रभारी उनि प्रतिक यादव, प्र. आर. प्रेम सबरवाल की विशेष भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |