भारत की राजनीति इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ “मन की बात” कार्यक्रम – अशोक नायक जिले के 834 बूथों पर सुना जाएगा ’मन की बात’ का 100 वां एपिसोड, पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा

शाजापुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ भारत की राजनीति के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी 64100 बूथों और 25 हजार चिह्नित स्थानों पर जिले के 834 बूथों और 300 चिन्हित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों, खिलाड़ियों, स्वच्छता कर्मियों, कलाकारों, अग्रणी किसानों, रचनात्मक काम करने वालों तथा आम नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम को सुनेंगे।
यह बात भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम देश के इतिहास में पहला कार्यक्रम है जो गैर राजनैतिक है। 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम की सेंच्युरी होने के कारण इसे प्रदेशभर में यादगार बनाने के लिए विशेष आयोजन भी किए जा रहे है इसी कडी में शाजापुर जिले में भी इस कार्यक्रम को विशेष तोर पर आयोजित करने की योजना बनाई है। जिले के 834 बूथों पर कार्यक्रम करने के साथ जिले की तीनो विधानसभा में 100-100 स्थान विशेष कार्यक्रम करने के लिए चिन्हित किए है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर नए इनोवेटिव आइडिया का काम करने वाले लोगों को जोड़ा जावेगा। इन कार्यक्रमों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों, खिलाड़ियों, स्वच्छता कर्मियों, कलाकारों, अग्रणी किसानों, रचनात्मक काम करने वालों तथा आम नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम को सुनेंगे। कार्यक्रमों में श्री अन्न समेत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाले विषयों का संयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सभी बूथों पर उत्सव जैसा वातावरण रहेगा। जिसकी तैयारिया सभी जगह पूर्व से की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही शासकीय संस्था भी इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली है। मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश के जिलों में अलग अलग प्रकार के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें। प्रदेश के साथ जिले के भी सभी पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण पार्टी द्वारा निर्धारित स्थान पर मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। जिले भर में पार्टी के कार्यकर्ता नए प्रयोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनायेगें। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष बराड़ा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती यमुना कछावा, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |